Top News

पार्टी विस्तार को लेकर लोजपा (रा) की बैठक

 



धमदाहा/सिटिहलचल न्यूज़

पूर्णियाँ: धमदाहा विधानसभा के अन्तरगर्त लोक जन शक्ति पार्टी (रामविलास) का प्रखंड स्तरीय समीक्षा बैठक सह जिला प्रभारी एवं प्रदेश महासचिव मनोज पोद्दार जी के नेतृत्व मे धमदाहा प्रखंड के मीरगंज नगर पंचायत के अध्यक्ष नीरज पासवान के निवास स्थान पर संपन्न हुआ।


बैठक की अध्यक्षता धमदाहा प्रखंड अध्यक्ष कौशल कुमार ने किया। जिसमे पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और पार्टी को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सौरभ झा, प्रदेश महासचिव प्रवीण पासवान, विधान सभा प्रत्याशी योगेन्द्र कुमार ऊर्फ जोगी साह, धमदाहा प्रखंड अध्यक्ष कौशल कुमार, उपाध्यक्ष विजेंद्र कुमार राय, मीरगंज नगर पंचायत अध्यक्ष नीरज पासवान, वार्ड अध्यक्ष विवेक कुमार, मिथुन कुमार, सुमित कुमार, राहुल कुमार, आदि मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post