Top News

वाहन के ठोकर से बाइक सवार दो लोग घायल

 


कटिहार/सिटिहलचल न्यूज़

कुरसेला। कुरसेला थाना क्षेत्र के एन एच 31 सड़क पर कटरिया चौक के समीप रविवार  की शाम वाहन के ठोकर से बाइक सवार युवक व युवती घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार भागलपुर से पूर्णिया की ओर जा रहा था। इसी बीच कटरिया चौक के समीप डीसीएम ट्रक ने ठोकर मारी दी। जिससे बाइक सवार युवक व युवती युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। डीसीएम को पुलिस ने पकड़ लिया।


सड़क दुर्घटना के बाद सड़क पर लोगों की भीड़ लग गयी। घटनास्थल स्थल पर मौजूद लोगों ने घायल मनीष कुमार 22 वर्ष, पिता ज्ञानेश्वर प्रसाद सिंह  तथा रोहिणी कुमारी 18 वर्ष, पिता संतोष कुमार साह पूर्णिया को कुरसेला स्वास्थ्य केंद्र मे भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने प्रथामिकी उपचार के बाद मनीष कुमार को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

बता दे कि एनएच 31 सड़क पर व एसएच 77 सड़क पर लगातार सड़क दुर्घटना हो रही है। जिसका मुख्य कारण सड़क पर तेज रफ्तार से वाहन चलाना या छोटे बड़े वाहन के ओवरटेक कर आगे निकले में सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि हो रही है। लेकिन पुलिस ऐसे वाहन चालकों पर रोक लगाने में विफल साबित हो रहीं हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post