Top News

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का मनाया गया जन्मदिन

  


कटिहार/सिटिहलचल न्यूज़

कुरसेला। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का 76वां जन्मदिवस डाक बंगला के प्रांगण में समाजिक न्याय व सदभाव दिवस के रूप में केक काटकर मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बरारी के पूर्व विधायक 


नीरज कुमार की पत्नी बेबी कुमारी ने लालू यादव को पिछड़ों तथा दलितों का मसीहा बताया। उन्होने कहा कि लालू प्रसाद यादव शोषितों, पीड़ितों, दबे, कुचले, लोगों की आवाज है। लालू प्रसाद ने गरीब, पिछड़ों और दलितों के लिए हमेशा से  लड़ाई लड़ रहे है। उन्होंने हमेशा दबे-कुचले लोगों को हक दिलाने के लिए आवाज बुलंद की है। 


लालू प्रसाद यादव समानता और समाजवाद में विश्वास रखते है। इस अवसर पर राजद प्रखंड अध्यक्ष अरुण साह, विराट उर्फ राजा, संजय मधुकर, महेश राय, अजय यादव, अमरनाथ यादव, गणेश यादव, जगदेव ठाकुर, श्रीकांत मंडल, राजेंद्र यादव,  संजय सिंह, बासुदेव मंडल आदि कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post