Top News

सब्दलपुर पंचायत में हुआ सरकारी शौचालय का उद्घाटन

 


कसबा/सिटिहलचल न्यूज़

पूर्णियाँ:पन्द्रहवीं वित आयोग योजना के तहत प्रखंड के सबदलपुर पंचायत वार्ड संख्या 12 के सबदलपुर गाँव में 5 लाख 49 हजार की लागत से सार्वजनिक शौचालय का निर्माण का विधिवत उद्घाटन पंचायत समिति सदस्य दिलीप प्रसाद साह के हाथों फीता काटकर किया गया।


इस मौके पर पैक्स चैयरमैन प्रदीप महलदार, समाजसेवी गंगा प्रसाद चौहान,नाथू लाल दास, महावीर दास,संजय साह,सुरेन दास समेत दर्जनों लोग मौजूद थे। इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य दिलीप प्रसाद साह ने कहा कि सार्वजनिक शौचालय का निर्माण पन्द्रवीं वित्त के द्वारा की गई है।इस शौचालय से गांव के महिलाओं को शौच आदि क्रिया करने में काफी सहूलियत होगी तथा स्वच्छ समाज का निर्माण में सहयोग प्रदान करेंगे।उन्होंने कहा कि महिलाओं व पुरुषों को आये दिन देखा जाता है कि सड़क के किनारे तथा खेत खलिहान में शौच खुले आसमान नीचे में प्रयोग किया जाता रहा है

अब गांव के लोगों को बाहर में जाने की आवश्यकता नहीं है वह अपना शौच आदि क्रिया नवनिर्मित शौचालय में करें।इससे समाज में बेहतर सन्देश जाएगा। सार्वजनिक शौचालय निर्माण से गांव के महिला तथा पुरुषों को सुलभ शौचालय का सौगात मिली है।

Post a Comment

Previous Post Next Post