अमौर/सनोज
पूर्णियाँ: अमौर प्रखंड क्षेत्र के ज्ञानडोभ पंचायत के पंचायत भवन प्रांगण में उप मुखिया द्वारा पंचायत के विकास कार्य बाधित करने को लेकर एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता मुखिया शाहबुद्दीन आलम के द्वारा किया गया। बैठक में सभी वार्ड सदस्यों एवं गणमान्य लोगों ने भाग लिया। बैठक के दौरान वार्ड सदस्यों एवं गणमान्य लोगों को मुखिया शाहबुद्दीन द्वारा संबोधित करते हुए बताया कि उप मुखिया एवं उनके लोगों के विरुद्ध एक आवेदन उप विकास आयुक्त को भी दिया गया है।
जिसमें बताया गया है कि उप मुखिया एवं उनके लोगों द्वारा सभी कार्य मे पीसी मांगते हैं। एवं मुखिया से लेकर सभी वार्ड सदस्य के विकास कार्य में बाधा उत्पन्न करते हैं। इसबात को सुन कर सभी वार्ड के सदस्यों से लेकर गणमान्य लोगों ने उपमुखिया के विरुद्ध कड़ा विरोध भी किया। उप मुखिया एवं उनके लोगों द्वारा साथ मिल कर विकास कार्य बाधित करने को लेकर झूठ- मूठ का जहां तक अधिकारियों को आवेदन दिया जाता है। जिससे हम लोगों को मानसिक प्रताड़ित किया जाता है। जबकि पहले भी ज्ञानडोभ पंचायत के कुछ लोगों के द्वारा दिए गए आवेदन के आवेदन के आधार पर जिला लोकपाल के जांच टीम द्वारा सभी योजना जांच भी किया गया था और जांच टीम द्वारा जाँच मे धरातल पर सभी कार्य को सही पाया गया और आरोप निराधार बताते हुए आवेदक को फटकार भी लगाया गया। वहीं दूसरी ओर फिर से अब पंचायत के उप मुखिया के द्वारा विकास कार्य को अवरोध किया जा रहा है और कार्यों में पीसी के रुप में रुपए की मांग की जा रही है उनका कहना है पंचायत मे विकास हो या ना हो कोई फर्क नहीं पड़ता है। उक्त बातें मुखिया शाहबुद्दीन ने बताया, इसलिए मुखिया से लेकर सभी वार्ड सदस्यों ने उप विकास आयुक्त से सभी योजनाओं को जांच कराई जाने की मांग की, उप मुखिया द्वारा विकास कार्य रोकने को लेकर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। वही बता दे कि पंचायत के 13 वार्डो में से उप मुखिया को छोड़कर सभी वार्ड सदस्य मुखिया के पक्ष में है मुखिया शहाबुद्दीन ने कहा कि
इस तरह का रवैया रहा तो पंचायत का विकास ठप हो जाएगा जिनसे आम जनमानस को परेशानी होगी वह इस संबंध में मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी प्रशांत राय ने बताया कि पंचायत में योजनाओं की जांच को लेकर अक्सर कुछ लोगों द्वारा आवेदन दिया जाता है आवेदन के अनुरूप जब जांच की जाती है तो कार्य सही पाई जाती है पहले भी लोकपाल के द्वारा जांच की गई थी जो कार्य सही और धरातल पर पाया गया था।



Post a Comment