बायसी/मनोज कुमार
पूर्णियाँ: राष्ट्रीय जनता दल के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद यादव जी के 76 वां जन्मदिन के मौके पर बायसी विधायक सैय्यद रुकनुद्दीन अहमद ने पूरे कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर उनका जन्मदिन को हर्षोल्लास के साथ मनाया और लालू प्रसाद यादव के चरित्र पर अपना वक्तव्य देते हुए कहा कि लालू प्रसाद यादव एक ऐसे महान हस्ती है जिन्होंने बिहार का नाम और पहचान सिर्फ भारत ही नहीं विदेशों में भी परचम की तरह लहराने का काम किया है
चाहे वह शिक्षा क्षेत्र हो या विकास का क्षेत्र या फिर रेल सेवा को बिहार में जल की तरह फैलाने में बिहार में शुरुआत लालू प्रसाद यादव को ही माना जाता है इस मौके पर बायसी विधायक ने अपने बायसी कार्यालय पर दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर उनका 76वां जन्मदिन मना कर महा दलितों को भोजन कराया और उनकी लंबी उम्र की कामना की
इस मौके पर डागरुवा प्रखंड के जिला परिषद प्रतिनिधि संजय विश्वास, बायसी राजद प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल राजिक, पूर्व मुखिया मतिउर रहमान, हसनैन, अली अकबर, मोहम्मद जियाउल, आशिफ अहमद, व अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।



Post a Comment