Top News

गरीब व निःसहाय लोगों के बीच बकरी व सिलाई मशीन का वितरण

बैसा/सिटी हलचल न्यूज़

पूर्णियाँ: मसीहा फॉर हयुमेनेटी के संचालक सह  सेवानिवृत्त शिक्षक मो हाफीज अनवर के द्वारा खपड़ा पंचायत के पंचायत भवन के प्रांगण में क्षेत्र के एक सौ से अधिक गरीब व निसहाय लोगों के बीच बकरियों का वितरण किया गया। साथ ही लगभग एक दर्जन गरीब व निसहाय बेरोजगार लोगों के बीच सिलाई मशीन का भी वितरण किया । इस मौके पर संस्था के संचालक व राज्य सरकार से पुरूस्कृत सेवानिवृत्त  शिक्षक हाफीज अनवर ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र की विधवा, निःसहाय, दिव्यांग सहित जरुरतमन्दों को चिन्हित कर अब तक सैकड़ों लोगों के बीच मवेशी का वितरण किया जा चुका है


उन्होंने बताया कि ऐसे लोगों को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम पूर्व से किया जा रहा है और आगे भी जारी रहेगा । उन्होंने बताया कि  अमौर विधानसभा क्षेत्र हर  ऐतबार से पिछड़ा है। यहां के लोगों को मुलभूत सुविधाओं की काफी कमी से जुझना पड़ता है। इस क्षेत्र के लोगों को हर वर्ष बाढ़ की मार से झेलना पड़ता है

बाढ़ के कारण इस क्षेत्र के लोगों को हर वर्ष काफी नुकसान उठाना पड़ता है। बाढ़ एवं नदी कटाव के चलते इस क्षेत्र लोग गरीब एवं बेरोजगार हो रहे हैं।उन्होंने बताया कि हम क्षेत्र में बेरोजगारी एवं गरीबी को देखते हुए इस तरह का कार्यक्रम चला रहे हैं। इस दौरान मुख्य रूप से उपप्रमुख फिरोज आलम, मुखिया प्रतिनिधि आसिफ इकबाल, समाज सेवी डाक्टर जियाउर्रहमान, मो हासीम आदि मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post