Top News

सभी निजी स्कूल 9 जून से बंद, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

 


किशनगंज/इमरान हाशमी 

 बढ़ते तापमान को देखते हुए किशनगंज के सभी स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया गया है। गुरुवार को शिक्षा विभाग ने नोटिस जारी की है। मालूम हो कि बिहार सरकार के आदेशानुसार जिले के सभी सरकारी स्कूलों को 1 जून से 30 तक बंद किया गया है, लेकिन कुछ निजी स्कूलें खुल रहे थे। जिसके देखते हुए


जिला शिक्षा पदाधिकारी ने अब जिले के सभी निजी स्कूलों को 9 जून से अगले आदेश तक बंद रखने का आदेश दिया है। जारी नोटिस के तहत जिला शिक्षा पदाधिकारी सुभाष कुमार गुप्ता ने बताया कि जिले में भीषण गर्मी को देखते हुए निजी विद्यालय का संचालन अगले आदेश तक बंद रखने के लिए निर्देशित किया गया है

अगर किसी निजी विद्यालय ने उक्त निर्देश का उल्लंघन किया तो संबंधित निजी विद्यालय के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जानकारी जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने जारी नोटिस के तहत जिले के सभी प्रखंड पदाधिकारियों को भी दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post