Top News

कौशल विकास केंद्र के प्रशिक्षण प्राप्त छात्रों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण

 

अमौर/सिटी हलचल न्यूज़

पूर्णियाँ: बिहार सरकार के सात निश्चय योजना अंतर्गत अमौर प्रखंड के बाड़ाईदगाह, सरवैली में पूर्णिया नवनिर्माण मंच द्वारा संचालित कौशल विकास केंद्र के प्रशिक्षण प्राप्त छात्रों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। वितरण के दौरान केंद्र के संचालक श्री भोला कुशवाहा ने बताया कि आज के दौर में तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ संवाद कौशल और व्यवहार कौशल का होना आवश्यक है


इसके लिए बिहार कौशल विकास मिशन के द्वारा कुशल युवा कार्यक्रम के तहत मैट्रिक और इंटर पास छात्र-छात्राओं को निशुल्क में कंप्यूटर प्रशिक्षण के साथ-साथ व्यवहार कौशल और संवाद कौशल का प्रशिक्षण दिया जाता है। इसमें नामांकन के लिए मैट्रिक का अंकपत्र, आधार कार्ड,बबैंक पासबुक,निवास प्रमाण पत्र, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और एक पासपोर्ट साइज फोटो होना अनिवार्य है

इन सभी मूल कागजातों को लेकर छात्रों को जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र पूर्णिया जाना होता है वहां से सत्यापन के पश्चात छात्र एवं छात्राएं कौशल विकास केंद्र,बाड़ाईदगाह, सरवैली से संपर्क कर सकते हैं और अपने कैरियर को उड़ान दे सकते हैं। मौके पर केंद्र के शिक्षक गण,अभिभावक गण एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post