Top News

बीएड पार्ट वन 2023 का परीक्षा संपन्न होने के बाद परीक्षार्थियों केन्द्राधीक्षक से मिलें

पूर्णियां/बालमुकुन्द यादव 

पूर्णिया -बीएड पार्ट वन 2023 का पूर्णिया विश्वविद्यालय परीक्षा कराने को लेकर के तिथि पूर्व में ही घोषित कर दिया था लेकिन बीएड पार्ट वन 2023 का परीक्षा लेने का तिथि 28 मई 2023 से 9 जून 2023 तक निर्धारित किया गया था लेकिन 28 जून को यूपीएससी की परीक्षा होने के कारण पूर्णिया विश्वविद्यालय में 28 मई 2023 की परीक्षा का तिथि में बदलाव करके 10जून 2023 को परीक्षा लेने का तिथि निर्धारित किया था ।वही डीएस कॉलेज कटिहार को बीएड पार्ट वन 2023 का परीक्षा केंद्र बनाया गया था। 10 जून 2023 को परीक्षा समाप्त होने के बाद मिल्लिया टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज कसबा के कुछ परीक्षार्थियों कुमार अभिषेक , शरदचंद्र, अभिषेक कुमार उर्फ बमबम,बालाजी, सौरभ कुमार, सुमित कुमार ,दीपक कुमार ,प्रशांत कुमार, रोशन कुमार, अविनाश कुमार प्रदुमन कुमार एवं अन्य बीएड पार्ट वन 2023 के मिल्लिया टीचर्स ट्रेनिंग कसबा के परीक्षार्थी ने


डीएस कॉलेज कटिहार के केन्द्राधीक्षक डॉ प्रोफेसर संजीव कुमार को एवं डीएस कॉलेज कटिहार के परीक्षा नियंत्रक डॉ संजीव कुमार सिंह से मुलाकात कर कहा कि हम लोगों का परीक्षा शांतिपूर्वक हुआ मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध था जैसे कि शुद्ध पेयजल की व्यवस्था ,शौचालय की व्यवस्था, पंखा की व्यवस्था थी परीक्षार्थियों को किसी भी तरह का परेशानी नहीं हुई है। मिल्लिया टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज कसबा के परीक्षार्थियों ने डीएस कॉलेज कटिहार के केंद्राधीक्षक डॉक्टर प्रोफेसर संजीव कुमार एवं डीएस कॉलेज कटिहार के परीक्षा नियंत्रक डॉक्टर संजीव कुमार सिंह का आभार प्रकट किया है परीक्षार्थियों ने कहा कि परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से हुआ

वही परीक्षार्थी सौरभ कुमार ने कहा है कि परीक्षार्थियों को केबी झा कॉलेज कटिहार की तुलना में डीएस कॉलेज में ही परीक्षा देने में अच्छा लगा है ।सौरभ कुमार ने कहा कि केबी झा कॉलेज में बीते वर्ष जब बीएड पार्ट वन एवं टू की परीक्षा हुई थी तो परीक्षार्थियों के लिए मूलभूत सुविधाएं नहीं था जिसके कारण के इस वर्ष पूर्णिया विश्वविद्यालय प्रशासन ने केबी झा कॉलेज कटिहार से परीक्षा केंद्र बदलकर के डीएस कॉलेज कटिहार करवाया ।सौरभ ‌ कुमार ने कहा कि डीएस कॉलेज कटिहार में मूलभूत सुविधाएं परीक्षार्थियों के लिए उपलब्ध था।

Post a Comment

Previous Post Next Post