Top News

विवाहिता का संदिग्ध अवस्था मे मिला शव

पूर्णिया/सिटी हलचल न्यूज़

डगरूआ थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में 3 बच्चों की मां की संदिग्ध स्थिति में कमरे से लटकती लाश मिली है। घटना के बाद से मृतका का पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हैं। मृतका की पहचान 30 वर्षीय दुर्दाना परवीन के रूप में हुई है। 6 साल पहले मृतका की शादी डगरूआ के दरियापुर गांव में रहने वाले 35 वर्षीय मो तहसीन नामक युवक से हुई थी। मृतका के परिजनों का आरोप है कि अक्सर दुर्दाना पर दहेज का दवाब बनाया जाता था


घरवालो ने जब पति की डिमांड पूरी करने से साफ मना कर दिया। इससे बौखलाए पति और ससुराल वालों ने मिलकर मृतका की हत्या कर दी इसके बाद हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया।घटना के संबंध में मृतिका के भाई फुफेरे भाई मो असलम ने बताया कि 6 साल पहले डगरूआ प्रखंड के इचालो कलाम चौक निवासी 

मो मुजिद्द ने अपनी बेटी दुर्दाना परवीन की शादी डगरूआ के दरियापुर गांव में रहने वाले 35 वर्षीय मो तहसीन नामक युवक से कराई थी। शादी के कुछ महीने तक सब ठीक रहा। मगर इसके बाद ही दामाद ने दहेज की डिमांड शुरू कर दी। अक्सर उनसे दहेज की डिमांड की जाती। किसी तरह वे इस डिमांड को पूरी करते। दिन पहले ही मीका के पति ने फ्रिज की डिमांड की थी जिसे किसी तरह उन्होंने पूरा किया था।

Post a Comment

Previous Post Next Post