Top News

खेरिया से रमैली जाने वाली प्रधानमंत्री सड़क मार्ग जर्जर राहगीरों को हो रही है परेशानियां

 



कोढ़ा/शंभु कुमार 


कोढा प्रखंड अंतर्गत प्रधानमंत्री सड़क मार्ग जो कि खेरिया बाजार से रमैली जाने वाली मार्ग  जर्जर हो गया है ।जिससे कि यहां के आम राहगीरों को आवागमन करने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है ।रोड की स्थिति इतनी जर्जर बन गई है कि रोड से रोरे  निकलकर ऊपर की ओर उभर गए हैं। साथ ही गड्ढे नुमा रोड में तब्दील हो गए हैं इससे पता ही नहीं चल पाता की गड्ढे में रोड है 


रोड में गड्ढे है आपको बताते चलें कि यह मार्ग भटवारा नया टोला होते सादलपुर खुर्द कला गांव को जोड़ती हुई हरदा जाने वाले मार्ग को जोड़ती है जो कि सभी ग्राम घनी आबादी वाले क्षेत्र हैं। वही संबंधित अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से यहां के ग्रामीणों सहित अन्य आवागमन कर रहे यात्री ने मांग की है कि इस रोड की अभिलंब मरम्मत करा दी जाए ताकि यहां के राहगीरों को आवागमन करने में सुविधा मिल सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post