Top News

कटिहार के अग्रसेन भवन में जदयू की कार्यकारनी की हुई बैठक , जदयू नेता कोढ़ा ने लिया भाग



कोढ़ा /शंभु कुमार  




कटिहार के अग्रसेन भवन में जिला जनता दल यूनाइटेड के कार्यकारिणी की बैठक जदयू के जिला अध्यक्ष शमीम इकबाल की अध्यक्षता में किया गया।वही इस वैठक में जदयू नेता सह पुर्व प्रमुख कोढा मनोज कुमार ऋषि ने  संबोधित करते कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर इस वैठक के माध्यम से जदयू कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श किया गया।जदयू नेता मनोज ऋषि ने कहा की 2024 के लोकसभा चुनाव में अपार बहुमत के साथ जीत दर्ज करते हुए मुख्यमंत्री नितीश कुमार की हमारी जदयू पार्टी 


  बिहार में ज्यादा से ज्यादा सीट हासिल कर विजयी झंडा फहराने का कार्य करेंगी। जिसके लिए हमारे जदयू के प्रत्येक कार्यकर्ता माननीय मुख्यमंत्री के जनहित में किए गए कार्य को डोर टू डोर जा कर बताते हुए जागरूक करेंगे।साथ ही इस पार्टी संगठन को मजबूत करने महत्वपूर्ण  चर्चा की गई जिसमे की संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने पर गहन स्तर पर विचार विमर्श किया। गया।वही इस बैठक में जदयू नेता मनोज कुमार ऋषि , प्रमंडलीय प्रभारी भूमिपाल राय , एवं सभी प्रदेश महासचिव, सभी विधानसभा प्रभारी,  प्रखंड अध्यक्ष जदयू विजय सिंह कुशवाहा  व अन्य नवयुक्त  मनोनीत जिला कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post