पूर्णिया/सिटिहलचल न्यूज़
हजूर मेरे तीन तीन बहुए हैं सभी काफी बदमाश है वह मेरे साथ गाली गलौज एवं मारपीट किया करती है कहती है बुड्ढा तुमको कबूतर की तरह छीलकर रख देंगे छट पटा कर के मर जाओगे। बायसी थाना के एक वृद्ध व्यक्ति ने अपनी बहू के खिलाफ यह आरोप परिवार परामर्श केंद्र के अधिकारियों के समक्ष लगाया। केंद्र के सदस्य बहू से कहा तुम्हारा ससुर बहुत बूबा है सीनियर सिटीजन है उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार किया करो। इतने में बहू की सास ने कहा मेरी बहू ठीक है
मेरा पति ही गड़बड़ है। यह शराब पीकर गंदा गंदा गाली बकते हुए बहुओं के घर में घुस जाता है,ऐसे में बहू मारपीट नहीं करेगी तो और क्या करेगी? केंद्र के काफी समझाने बुझाने के बाद बहुए कहीं मेरा ससुर झूठ बोलता है ससुर पिता के समान होता है भला हम लोग क्यों मारपीट करेंगे। किंतु शराब पीकर गंदा गंदा गाली बकना बंद कर दें। ससुर ने कसम खाया कि शराब नहीं पियेगा इस आशय का पत्र बनाया गया।
पुलिस परिवार परामर्श केंद्र में कुल आज 32 जिसमें से 10 मामले निष्पादित किए गए 7 परिवारों में समझाने बुझाने पर मेल हो गया किंतु 3 परिवार को अपनी नासमझी के कारण आना अथवा न्यायालय जाने की सलाह दी गई मामले को समझाने में केंद्र की संयोजिका महिला थाना अध्यक्ष किरण बाला अधिवक्ता दिलीप कुमार दीपक रविंद्र शाह जीनत रहमान प्रमोद जायसवाल एवं नारायण गुप्ता अहम भूमिका निभाई।



Post a Comment