पूर्णियाँ/सिटी हलचल न्यूज़
पूर्णियां : कसबा थाना अंतर्गत 12 कार्टून में 1590 बोतल कुल 192 लीटर कोडीन युक्त अवैध कफ़ सिरप बरामद किया गया है। इस मामले में पुलिस ने दो (02) तस्कर को गिरफ्तार किया है।गिरफ़्तार तस्कर में मो0 समशेर आलम पिता-स्व0 जियाउद्दीन साकिन- इस्लामनगर एवं मो0 असलम पिता-मोहम्मद तनवीर साकिन-मिल टोला दोनों थाना+ज़िला-अररिया शामिल है। पुलिस ने इनके पास से एक हुंडई एक्सेंट कार रजि0 न-डब्लू बी 02 एएच 0488 भी जब्त किया है
बताया जाता है कि रात्रि गश्ती के क्रम में पुलिस एनएच -57 स्थित लीची बागान चौक पहुंचा तो देखा कि एक लाल रंग का हुंडई एक्सेंट कार पूर्णिया की ओर आ रही है। गस्ती दल के द्वारा कार चालक को रुकने का इशारा किया गया तो चालक एवं सवार एक व्यक्ति गाड़ी को साइड में लगा कर भागने का प्रयास करने लगा। जिसे उपस्थित बल के द्वारा पकड़ा गया
तत्पश्चात गाड़ी की विधिवत तलाशी ली गयी तो गाड़ी के पीछे डिक्की से 6 कार्टून और गाड़ी के बीच वाला सीट से 05 कार्टून एवं आगे वाला चालक के बगल के सीट के आगे से 01 कार्टून में 160 बोतल 12 कार्टून में कुल 1920 बोतल प्रत्येक में 100 एमएल कुल मात्रा 192 लीटर बरामद किया गया। दोनो पूर्व में भी तस्करी मामले में जेल जा चुके हैं



Post a Comment