मुरलीगंज/ शंकर कुमार
मधेपुरा : पड़वा-नवटोल पंचायत के वार्ड 10 विष्णुपुर गाँव में शुक्रवार की देर रात बहनोई के घर पहुंचे रिटायर फौजी सरहद पर सुरक्षित घर लौटे फौजी लेकिन अपनी बहन बहनोई के घर से वापस नहीं लौट पाए आपसी झगड़ा समझाने पहुंचे थे रिटायर फौजी लेकिन उसके विपक्षी ने चोर चोर कह कर जिसमें मारपीट के दौरान बुरी तरह घायल एक रिटायर फौजी की इलाज के क्रम में मधेपुरा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हो गया। दूसरे पक्ष से भी घायल होने की बात कही जा रही है। बताया गया कि पड़वा-नवटोल विष्णुपुर गाँव निवासी अरूण यादव को वर्षों से अपने दियाद के साथ जमीनी विवाद को लेकर झगड़ा होता आ रहा था। कई बार स्थानीय स्तर पर सुलभ भी कराया। लेकिन इधर कुछ दिन पूर्व दूसरे पक्ष के लोगों ने मारपीट किया था
जानकारी होने पर शुक्रवार की रात अरूण यादव का साला रामपट्टी निवासी रिटायर फौजी अम्बिकानंद यादव (50) अपने साथ कुछ लोगों को लेकर विष्णुपुर गाँव पहुंचे थे। और दूसरे पक्ष के लोगों से मारपीट शुरू कर दिया। लोगों चोर चोर चिल्लाने लगा। जिस पर दूसरे पक्ष के लोग और ग्रामीणों ने इन लोगों पर भारी पड़ गया। अंधेरे का लाभ उठाकर अम्बिकानंद के साथ गए लोग फरार हो गए। लेकिन लोगों अम्बिकानंद को पकड़कर जमकर पिटाई कर दिया। स्थानीय लोगों के सूचना पर मुरलीगंज गश्ती पुलिस और 112 पुलिस विष्णुपुर गाँव पहुंचे। बुरी तरह से घायल अम्बिकानंद को तत्काल सीएचसी पहुंचाया गया। जहां स्थिति नाजुक देख चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए मधेपुरा मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान रिटायर फौजी अम्बिकानंद यादव की मौत हो गई। बताया गया कि चोर चोर के आवाज पर अम्बिकानंद मोबलिंचिंग के शिकार हो गए
इधर विष्णुपुर गाँव में घटना को लेकर स्थानीय लोग कुछ भी स्पष्ट बताने से परहेज कर रहे हैं। हालांकि पुलिस जांच के बाद हीं घटना का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा। मेडिकल कॉलेज में मौत के बाद सिंहेश्वर पुलिस शव की पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में लगे थे। वही कुमारखंड थाना क्षेत्र के बेलारी ओपी अंतर्गत रामपट्टी गाँव मृतक के घर मातमी माहौल गमगीन है। गाँव के लोगों ने बताया कि एक दो माह पूर्व अम्बिकानंद फौज से रिटायर हुए थे। मुरलीगंज थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने कहा कि मारपीट की घटना में घायल एक व्यक्ति की मौत हुई है। मामले की छानबीन की जा रही है। आवेदन प्राप्त होने पर दोषियों पर विधि संगत कार्रवाई की जाएगी।



Post a Comment