Top News

आमजनों की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने की वाहनों की जांच

           


                     



कोढ़ा/शंभु कुमार 


     आम जनों की सुरक्षा के लिए कोढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोलासी पुलिस शिविर के सामने प्रशासन के द्वारा वाहनों की जांच की गई। जिसमें चार पहिया वाहन एवं दोपहिया वाहन के ड्राइवरी लाइसेंस इंश्योरेंस गाड़ी के ऑनर बुक प्रदूषण व अन्य कागजातों की जांच की गई। हेलमेट और गाड़ी के सभी कागजातों की जांच के पश्चात वाहनों को छोड़ा गया। प्रशासन की जांच से सवारियों के बीच हड़कंप मच गया। बिना हेलमेट पहने राहगीरों को हेलमेट पहनने की हिदायत दी गई। वही जांच कर रहे प्रशासन के द्वारा यातायात नियमों को पालन करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया


।जिसमें की बताया गया कि अपनी वाहन को गति सीमा के अंदर ही चलावे सदैव अपनी लेन में रोड पर चलने का कार्य करें अनावश्यक रूप से किसी भी वाहन का ओवरटेक करने से बचें हेलमेट का वाहन चलाते समय प्रयोग करें ।जिससे कि दुर्घटना होने पर आपके सिर पर दुर्घटना के समय चोटिल होने से बचें रहेंगे। इससे सड़क दुर्घटना की संभावना में कमी आयेगी। आप तभी सुरक्षित रह सकते हैं जब अपनी सुरक्षा आप खुद करने को सक्षम होंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post