कोढ़ा/शंभु कुमार
कोढ़ा प्रखंड के बसगाढा पंचायत के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 के समीप महादलित टोले में राजद प्रखंड अध्यक्ष कोढा एवं राजद के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के द्वारा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर 76 वा जन्मदिन मनाया गया। वही इस अवसर पर राजद के प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि गरीबों का मसीहा लालू यादव के सराहनीय कार्य को कभी नहीं भुलाया जा सकता ।उन्होंने खासकर दलित महादलित समुदाय एवं पिछड़ी जाति को लेकर उनके अधिकार दिलाने को लेकर जो संघर्ष किया है
उस इतिहास आजीवन भी नहीं भुलाया जा सकता। वही इस अवसर पर महादलित टोले के आमजनों के बीच सामुहिक भोज का आयोजन किया गया । वही इस मौके पर राजद प्रखंड अध्यक्ष दीपक कुमार दास राजद के महासचिव धीरेंद्र मेहता, जगत नारायण सिंह पूर्व प्रखंड अध्यक्ष, जितेंद्र कुमार रंजीत पूर्वे प्रवीण कुमार टिंकू बादल मेहता मृत्युंजय कुमार शंभू दास मुजम्मिल हक केशव कुमार सत्येंद्र सिंह भीम मुंडा राजकुमार यादव सुबोध यादव कुंदन जयसवाल विकास कुमार व राजद के कई गणमान्य नेता मौजूद थे।


Post a Comment