Top News

खेरिया में अमृत सरोवर के तहत पोखर का किया जा रहा है जीर्णोद्धार



कोढ़ा/शंभु कुमार 


कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र के खेरिया पंचायत के खेरिया हाट के समिप सरकारी पोखर का जीर्णोद्धार  का कार्य पुर्व समिति मोहम्मद जहांगीर की निगरानी में कराया जा रहा है। सरकार की महत्वकांक्षी योजना मनरेगा के तहत अमृत सरोवर के तहत किया जा रहा है। रविवार को अमृत सरोवर के तहत के पोखर जीर्णोद्धार कार्य महादलित समुदाय के दर्जनों मनरेगा मजदूर के माध्यम से पुर्व समिति की निगरानी में गुणवत्तापूर्ण कार्य करवाया जा रहा था । पूर्व समिति ने बताया कि महादलित समुदाय के मजदूर के द्वारा कार्य कराए जाने पर उनको अन्य राज्य जाकर मजदूरी करने को लेकर पलायन पर रोक लगी है ।वही यहां के महादलित समुदाय के लोगों को रोजी रोजगार मिलने से उनके बीच हर्ष का माहौल है


साथ ही उन्होंने बताया कि जीर्णोद्धार हो जाने से यहां पर छठ घाट भी मौजूद होने के कारण जिसमें की छठ व्रतियों को छठ व्रत करने को लेकर काफी सुविधा मिलेगी ।वहीं कई महिला मजदूर ने बताई की हम लोगों का पोखर का जीर्णोद्धार होने से काफी लाभ मिलेगा। जल जीवन हरियाली के तहत महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत हमलोगो के बीच रोजगार का अवसर बढा है। वही मौके पर पंचायत समिति सदस्य अनिल कुमार दास पूर्व समिति जहांगीर आलम अन्य मनरेगा मजदूर कार्य करते मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post