कोढ़ा/शंभु कुमार
बीते दिन कोढ़ा थाना क्षेत्र के विसरिया पंचायत के शिशिया गांव में नवविवाहिता की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने नामजद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है । नवविवाहिता की पीट-पीटकर निर्मम हत्या किए जाने को लेकर मृतिका उषा देवी के पिता गिरीश प्रसाद सिंह ने थाने में आवेदन देकर दामाद मृतिका की सास और ससुर के विरुद्ध मामला दर्ज कराया था
।जिसकी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को जेल भेज दिया है इस मामले में थाना अध्यक्ष रूपल रंजन सिंह ने बताया कि मृतका की सास राजकुमारी देवी ससुर चंद्रपाल सिंह व पति छोटू कुमार को गिरफ्तार कर घटना के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। आरोपियों को पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है।


Post a Comment