कोढ़ा/शंभु कुमार
कोढा थाना क्षेत्र के कोलासी से मधुरा जाने वाली सड़क मार्ग पर 14 जून को डिलीवरी ब्वॉय के साथ हथियार का भय दिखाकर 5 बदमाशों द्वारा 20,000 नगद, सोने की अंगूठी सहित अन्य सामान लूट लिया गया था ।जिसमें की कोढा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पिडित मोहम्मद सलीम की जानकारी पर मिले सुराग के आधार पर गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई।
पुलिस के द्वारा की गई कार्रवाई में आरोपी के पास से लूट का 15 सौ रुपए भी बरामद किया गया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Post a Comment