कोढ़ा/शंभु कुमार
कोढा नगर पंचायत में संतमत सत्संग भवन के ठीक सामने कई वर्षों से लगे चापाकल जर्जर अवस्था में है ।वही कोढा नगर पंचायत के मुख्य बाजार गेराबारी होने के कारण यहां पर व्यापक पैमाने पर प्रखंड के सभी पंचायतों के लोग आवश्यक सामग्री खरीदारी करने हेतु आए दिन उनका जमवाड़ा लगा रहता है। अचानक पानी पीने को लेकर आवागमन कर रहे पैदल यात्री व आम जाम इधर-उधर भटकते नजर आते हैं ।जो कि एक मुख्य समस्या बनी हुई है। समाजसेवी संजय सवल व आसपास के कई गणमान्य संतसंघ प्रेमियों के द्वारा चापाकल की मरम्मत हेतु विगत कई महीनों से की मांग कर रहे हैं। बावजूद भी संबंधित अधिकारीयों के द्वारा सुधि नहीं ली जा रही है ।इससे प्रतीत होता है कि इस भीषण गर्मी वह तपती धूप के कारण आम जनों की प्यास बुझाने के लिए सरकार लापरवाह है ।वही साथ ही संबंधित अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ते नजर आ रहे हैं।
मुख्य बाजार चौक के कई गणमान्य लोगों ने यह भी बताया कि यहां पर सत्संग मंदिर होने के कारण सत्संग प्रेमियों एवं बुद्धिजीवियों का जमवाड़ा लगा रहता है वही किसी को तत्काल पीने की पानी की जरूरत होती है तो उन्हें शुद्ध पानी के लिए यत्र तत्र भटकना पड़ता है या तो ₹20 की महंगी पानी की बोतलें अपनी प्यास बुझाने हेतु मजबूर होकर खरीददारी करते हैं। विगत कुछ माह पूर्व ही सभी पंचायतों में टोला सेवकों के द्वारा जर्जर चापाकल को मरम्मत करने को लेकर एक सर्वे भी की गई थी। उससे आमजनों के बीच आस जगी थी कि शायद अब जितने भी जर्जर चापाकल है वह ठीक हो जाएंगे । लेकिन किए गए सर्वे के अनुसार जब कार्य धरातल पर नहीं दिखते हैं तो इससे प्रतीत होता है कि सरकार द्वारा महज कागजों पर चापाकल मरम्मती के नाम पर दिखावे के लिए कागजों पर ही खानापूर्ति की गई । पुनः कोढा नगर पंचायत के गणमान्य व्यक्ति व सत्संग प्रेमियों के द्वारा इस चापाकल को इस तपती धूप और उमस भरी गर्मी को देखते हुए सरकार से अभिलंब मरम्मती कराने की मांग की है। ताकि अपनी प्यास बुझाने हेतु पैदल यात्री वह आमजनो को यात्र तत्र न भटकना पड़े।


Post a Comment