Top News

बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई के जिम्मेदार है केंद्र की मोदी सरकार



कोढ़ा/शंभु कुमार 


 गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय कोढ़ा के प्रांगण में महागठबंधन के नेताओं के द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता जदयू के प्रखंड अध्यक्ष विजय कुशवाहा के द्वारा किया गया। जबकि मंच संचालन कांग्रेस के नेता पियूष मिश्रा कर रहे थे। जबकि मौके पर पूर्व विधायक पूनम पासवान, सुनीता देवी, जदयू के जिला अध्यक्ष समीम इकबाल, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह प्रभारी बैजनाथ प्रसाद सिंह, जदयू के वरिष्ठ नेता मनोज ऋषि, प्रदेश उपाध्यक्ष विजय यादव, राजद के प्रखंड अध्यक्ष दीपक कुमार दास मुख्य रूप से मौजूद थे। धरना को संबोधित करते हुए कोढा के पुर्व प्रमुख सह जदयू नेता मनोज ऋषि ने केंद्र सरकार पोल खोलते हुए कहा कि  9 साल जनता की चरम तबाही-बर्बादी, लूट-दमन और नफरत व भय का दौर साबित हुआ है। साथ ही महंगाई की मार से जनता त्रस्त है। यह पहली ऐसी सरकार है जो खाद्य पदार्थों से लेकर पाठ्य पुस्तकों एवं अन्य सामग्रियां पर भी टैक्स लगा रही है। उन्होंने केंद्र सरकार के नेताओं को लपेटे में लेते हुए  जम कर बरसते हुए कहा कि अब  कहा छिप हुई है प्याज आलू, की माला पहन महंगाई के विरुद्ध  धरना प्रदर्शन करने वाले भाजपा के मंत्री , लगता है


उनके हिसाब से मंहगाई चली गई 500 का रोसोई गैस सिलेंडर अब 1200 सौ से अधिक मूल्य पर उपभोक्ता को मिल रहा है,खाते में 15 लाख मिलने की जगह के वादों के स्थान पर उल्टे पैसे काटे जा रहे हैं ।बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का जीता जागता उदाहरण देश के आमजनों के बीच है,सभी मोर्चों पर विफल रही है यह सरकार।  केंद्र की सरकार जनता को मूर्ख बनाने कार्य कर रही है। प्रत्येक वर्ष दो करोड़ रोजगार का वादा भी पूरी तरह झूठ साबित है।वही जदयू प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह कुशवाहा ने कहा कि केंद्र सरकार के कार्यालयों में लाखों पद खाली पड़े है। लेकिन सरकार उनपर कोई बहाली नहीं कर रही है। साथ ही इस दौरान उन्होंने कहा कि 2024 में भाजपा के वापस लौटने का मतलब होगा संविधान का खात्मा,आरक्षण व्यवस्था की समाप्ति,ऐसी सरकार को आने वाले चुनाव में सत्ता से बाहर कर देना ही देश की जनता और सभी लोकतंत्र व अमन संपद नागरिकों का पहला कार्यभार होना चाहिए।वही प्रखंड अध्यक्ष राजद दीपक दास ने कहा की हमारी महागठबंधन की सरकार में आरक्षण का लाभ मिला है वहीं उल्टे केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा आरक्षण को समाप्त करने हेतु बारंबार असफल प्रयास किया जा रहा है यह सरकार दलित महादलित पिछड़ा वर्ग की जन विरोधी है या कभी नहीं चाहती है कि दलित महादलित समुदाय के व्यक्ति किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ पाए जाति धर्म के नाम पर एक दूसरे धर्म के लोगों के बीच भाईचारा को खत्म करवाना चाहती है। धरना प्रदर्शन में महागठबंधन के अन्य नेताओं ने भी संबोधित किए। सभी ने अपने संबोधन में केंद्र सरकार के पिछले 9 वर्षों के कुशासन का पोल खोला। वहीं कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष अमरजीत कुमार यादव ने कहा कि धर्म के नाम पर गलत राजनीति कर सत्ता में आती है इससे सभी को सजग रहने की जरूरत है आगामी आने वाले 2024 के चुनाव में इन्हें जड़ से उखाड़ फेंकने हेतु अति आवश्यक है ताकि एक साफ-सुथरी सब धर्म को एक साथ लेकर चलने वाली सरकार बने। वही अवसर पर कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष अमरजीत कुमार यादव, सीपीएम के अध्यक्ष नरेश ऋषि, माले अध्यक्ष महेश्वर दास, विधानसभा प्रभारी जदयू अविनाश सिंह, राजद के पूर्व प्रदेश महासचिव धीरेंद्र प्रसाद मेहता, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष से जगत नारायण सिंह, राजेश यादव, अरुण वर्मा, विशाल राय, भोला पासवान, सोहराब अली, आसिफ इकबाल, प्रीतम देवी मोहम्मद इसराइल आदि मौजूद थे।


Post a Comment

Previous Post Next Post