Top News

नदी कटाव क्षेत्र का एसडीएम ने किया निरीक्षण

 


पूर्णियाँ/सिटिहलचल न्यूज़

पूर्णियाँ पूर्व प्रखंड क्षेत्र के डिमिया छतरजान पंचायत अंतर्गत फसिया गांव के समीप सौरा कोशी नदी कटाव तथा लालगंज नदी कटाव का सदर एसडीएम राकेश रमण ने निरीक्षण किया। उनके साथ पूर्णिया पूर्व प्रखंड प्रमुख जियाउल हक, उपप्रमुख ललन सिन्हा, बीपीआरओ प्रवीण कुमार भारती व पंचायत समिति प्रतिनिधि आशीष यादव मौजूद थे । सदर एसडीएम सर्वप्रथम डिमिया छत्रजान पंचायत अंतर्गत फ़सिया ग्राम में नदी के कटाव क्षेत्र का दौरा किया तथा वहां पर उपस्थित ग्रामीणों से बाढ़ के समय में होने वाली सभी समस्याओं से अवगत हुए।


वही उसके बाद सभी लालगंज पंचायत अंतर्गत लालगंज किसान टोला में नदी कटाव क्षेत्र का निरीक्षण किया। वहां पर उपस्थित सरपंच मो निजामउद्दीन तथा पूर्व मुखिया लबू मंडल ने सदर अनुमंडल पदाधिकारी को कटाव से संबंधित पूर्ण जानकारी दी, जिसके बाद सभी लोगों को सदर एसडीएम ने आश्वासन दिया कि आज के इस निरीक्षण का रिपोर्ट बाढ़ व आपदा विभाग को भेजा जाएगा तथा जल्द ही इस कटाव क्षेत्र का मरम्मत करवाने का काम शुरू करवाया जाएगा। वहीं उन्होंने लोगों को बाढ़ के समय बड़ा नाव भी दिलवाने का भरोसा दिलाया है। वही प्रखंड प्रमुख जियाउल हक एवं पंचायत समिति आशीष यादव ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा जानकारी मिली थी कि बाढ़ के समय नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे कटान तेज हो जाती है। जिससे जलस्तर बढ़ने से लोगों के घरों के समीप पानी पहुँच जाता है।

उक्त मामले की जानकारी मिलते हीं पूर्व में भी सीओ के साथ स्थल निरीक्षण किया था। बताते चलें कि कुछ दिन पूर्व बाढ़ व आपदा को लेकर जिलाधिकारी के आदेशानुसार प्रखंड मुख्यालय में बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें जनप्रतिनिधियों ने इन सभी कटाव क्षेत्र की बातें रखी थी। जिसको लेकर सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी कटाव क्षेत्र का दौरा किया। वही सदर एसडीएम ने बताया कि बाढ़ आपदा की बैठक में इस कटाव क्षेत्र को मरम्मत कराने की मांग की गई थी, जिसके बाद जिलाधिकारी के आदेशानुसार दोनों घाटों का निरीक्षण किया गया है और जल्द ही इसमें विभाग के द्वारा मरम्मती कार्य करवाया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post