Top News

विधायक द्वारा शैक्षणिक भवन निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

 



किशनगंज/सिटिहलचल न्यूज़

बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम लि0द्वारा बहादुरगंज प्रखंड के उत्कृमित् उच्च माध्यमिक विधालय हरिभाषा में उच्च स्तरीय भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास सम्पन्न हुआ। बहादुरगंज विधायक अंजार नईमी ने बताया कि उच्च स्तरीय भवन निर्माण कार्य शुरू होने से स्थानीय लोगों व बच्चों में बहुत उत्साह का माहौल है।


साथ ही शिक्षा पद्धति में भी मेरी प्राथमिकता होगी बच्चों को बेहतर से बेहतर शिक्षा मिले।इस मौक़े पर हरीभाषा गांव के वरिष्ठ ग्रामीण सहित जन प्रतिनिधि समारोह में अपनी उपस्थिति दर्ज की l भवन के निर्माण से विद्यालय को कई प्रकार के लाभ मिलेंगे l कार्यक्रम में निम्नलिखित जन प्रतिनिधि मौजूद रहे मुखिया गिरिजनन्द सिंह मास्टर इमरान साहब मास्टर फाईम साहब और अन्य गांव के बुद्धिजीवी लोग !

Post a Comment

Previous Post Next Post