कोढा /शंभु कुमार
कोढ़ा प्रखण्ड क्षेत्र के सिवाडीह से मथुरा पंचायत के वार्ड संख्या एक तक जाने वाली पथ काफी जर्जर अवस्था में हैं। सिवाडीह से मथुरा पंचायत के वार्ड संख्या एक के सोनवर्षा गांव तक जाने वाली सड़क कई जगह टूट कर क्षति ग्रस्त हो गया है। जिस कारण लोगों को आवागमन करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। इतना ही नहीं उक्त पथ पर ही सोनवर्षा ग्राम में स्थित बने पुल भी काफी जर्जर अवस्था में है और पुल भी कई जगह टूट गया है। सोनबरसा गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार को आक्रोश जताते हुए कहा कि उक्त सड़क पिछले वर्ष कई जगह काफी टूट गया है।
जिस कारण हम लोगों को आवागमन करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उक्त सड़क टूटे रहने के कारण बड़ी वाहन हम लोगों के गांव नहीं आ पाता है। ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए बताया कि मथुरा पंचायत के सोनवर्षा ग्राम वार्ड संख्या एक के समीप बने पुल भी कई जगह टूट गया है और पुल पर अगर भारी वाहन का आवागमन होता है सड़क व पुल पर एक बड़ी हादसा होने की संभावना बनी रहती है। क्योंकि पुल के दोनों तरफ से मिट्टी पिछले वर्ष में हुए बारिश के कारण कटाव होकर काफी निकल गया है। ऊपर सिर्फ ढलाई बचा हुआ है और पुल के दोनों तरफ बने सड़क के अंदर से मिट्टी गायब है। ग्रामीणों ने कहा कि उक्त सड़क के निर्माण को लेकर हम लोगों ने कई बार स्थानीय मुखिया दरखशां परवीन एवं स्थानीय विधायक एवं सांसद से भी गुहार लगा चुके हैं। बावजूद इसकी आज तक पुल का निर्माण नहीं हो पाया है ।
ग्रामीणों ने कहा कि अगर पुल एवं सड़क का निर्माण यहां जल्द नहीं हो पाता है तो किसी भी वक्त एक बड़ी घटना होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सड़क जिस प्रकार से टूट गया है उसको देखते हुए हम लोग सड़क पर बड़ी वाहन को आने नहीं देते हैं उक्त सड़क पर बड़ी वाहन नहीं आने के कारण हम लोगों को काफी परेशानियों से गुजरना पड़ता है। यहां के दर्जनों ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए पथ एवं पुल निर्माण विभाग से पथ एवं पुल निर्माण कराने की मांग की है।



Post a Comment