Top News

कोरे कागज पर अंगूठा का निशान व मारपीट को लेकर पीड़ित ने एसपी को आवेदन देकर लगाया न्याय की गुहार



कोढा/ शंभु कुमार 


कोढ़ा थाना क्षेत्र के भटवाड़ा पंचायत अंतर्गत चरखी नारायणपुर ग्राम के एक व्यक्ति ने गांव के ही एक व्यक्ति एवं वार्ड सदस्य पर फर्जी तरीके से सादा पेपर पर अंगूठा लगा लेने एवं मारपीट करने को लेकर आरक्षी अधीक्षक कटिहार को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया है। आरक्षी अधीक्षक को दिए गए आवेदन में चरखी नारायणपुर ग्राम निवासी तमीज बैठा ने जिक्र किया है कि पिछले दिनों गांव के ही शमीम बैठा व वार्ड सदस्य उनके घर पर आया एवं कहा कि आधार कार्ड, बैंक पासबुक दीजिये।


हमने उसे अपना आधार कार्ड एवं बैंक पासबुक दे दिये। इसी दौरान वे एक सादे कागज पर हमसे अंगूठा का निशान ले लिए इसके दो-तीन दिन बाद उन्होंने मेरे ऊपर स्थानीय सरपंच महोदय के यहां मुकदमा दायर कर दिए। उन्होंने आवेदन में लिखा है कि समीम बैठा उनके साथ हमेशा भूमि विवाद को लेकर झगड़ा झंझट करते रहते हैं और वह हमें जान से मारने का हमेशा धमकी देता रहता है। आवेदन में उन्होंने जिक्र किया है कि गांव के ही समीम बैठा का कहना है कि हम अपना सारा जमीन उनके नाम लिख दें नहीं लिखने पर वे कहते हैं कि हम तुम्हारे सादे कागज पर अंगूठा का निशान ले लिए हैं।

इसलिए आप अपना सारा जमीन हमारे नाम बिक्री कर दिए हैं जब हम बोले कि हम कोई जमीन नहीं बिक्री किए हैं तो वह लोग मेरे घर में आकर मेरे साथ मारपीट करने लगा। आवेदन में उन्होंने लिखा है कि उन्हें शंका है कि वे लोग उनके साथ कभी भी अप्रिय घटना कर सकते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post