अमौर/सिटी हलचल न्यूज़
पूर्णियाँ: अमौर थाना क्षेत्र के खाड़ी महीनगांव पंचायत के वार्ड नंबर 13 तेलंगा में अचानक आग लगने से 6 परिवारों के घर जल कर राख के ढेर में तब्दील हो गया। अगलगी की घटना में लाखों की क्षति का नुकसान बताया जा रहा है। वही पीडित परिवारों में सत्यदेव शर्मा ने बताया कि अचानक लगी आग जो देखते ही देखते 6 परिवारों के घर जलकर राख हो गए। घर में रखे नगद बर्तन जेवरात वस्त्र अनाज फर्नीचर व अन्य सामान जलकर राख हो गए। अगलगी की घटना की जानकारी पंचायत के मुखिया साबिर आलम पंचायत समिति सदस्य महमूद आलम व समाजसेवी इंजीनियर प्रवेज राही ने दी बताया जा रहा है कि भीषण गर्मी के कारण संभवतः चूल्हे की चिंगारी से आग लगी होगी हालांकि आग लगने के कारणों का पुष्टि नहीं हो पाया है
वह इस तरह की घटनाएं थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर देखने को मिल रही है भीषण गर्मी पछुआ हवा चलने के कारण ऐसी घटनाएं घट रही है बताते चलें कि तेलंगा गांव में आगलगी की घटना में सत्यदेव शर्मा पिता झरी लाल शर्मा लखन शर्मा पिता अगम लाल शर्मा मनोज शर्मा पिता देव शर्मा शामिल है। वहीं इस घटना को लेकर पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने अंचलाधिकारी से पीड़ित परिवारों को मुआवजा राशि दिए जाने की मांग की है। आग लगी परिवारों को अब रहने के लिए छत मयस्सर नहीं है ना खाने के लिए अनाज ही बचा है ऐसे में परिवारों का रो- रो कर बुरा हाल हो गया है। वहीं दूसरी घटना बकैनिया बरेली पंचायत के मिल्की गांव में घटी है जहां आग लगी की घटना में 4 परिवारों के घर जलकर राख हो गए
इस अगलगी की घटना में घर में रखे सारे सामान सहित ₹60000 नगद जलने की बात सामने आ रही है प्रीत परिवारों ने घर बनाने को लेकर मक्का बेचकर राशि घर पर रखी थी लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था जहां आग की भेंट में जमा किए हुए रुपए भी खाक में तब्दील हो गए घटना को लेकर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मुख्तार आलम उप मुखिया प्रतिनिधि योगेश विश्वास पूर्व 810 मंजूर आलम परिवारों से मिलकर सांत्वना देते हुए बताया कि इस दुख की घड़ी में हम लोग साथ हैं वही पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मुख्तार आलम ने अंचलाधिकारी से परिवारों को सरकारी राशि मुहैया कराए जाने की मांग की है।



Post a Comment