पूर्णियाँ/सिटिहलचल न्यूज़
पुलिस परिवार परामर्श केंद्र में शुक्रवार को 32 मामलों की सुनवाई की गई। एक मामले में 5 बच्चों की माँ अपने 5 बच्चों और पति को छोड़कर अपने भांजे के साथ पंजाब भाग गई थी। वहीं करीब 7 साल बाद वापस आकर फिर पति के साथ रहने की जिद करने लगी। मगर पति ने रखने से इनकार कर दिया। जिसके बाद महिला ने पति के खिलाफ पूर्णियाँ एसपी को आवेदन दिया। मामले को पुलिस परिवार परामर्श केंद्र भेजा गया जहाँ पति को बुलाया गया। वहीं पति ने बताया कि उसने अपनी पत्नी का 10 साल इंतज़ार किया, नहीं आने पर दूसरी शादी कर ली। पति का कहना है कि अगर पहली पत्नी को रखता है तो फिर दोनो के साथ झगड़ा शुरू हो जाएगा, इसलिए पहली पत्नी को रखने में असमर्थ हैं।
वही केंद्र द्वारा समझाने पर पति पहली पत्नी को किराए के मकान में रखने को तैयार हुआ। वहीं भरण पोषण और बच्चों की परवरिश करने पर पत्नी साथ जाने को तैयार हुई। जिसके बाद इस आशय का बंधपत्र पत्र बना और 10 वर्षों से बिछड़े पति पत्नी का मिलन हुआ ।
वहीं एक दूसरे मामले में के.नगर गोकुलपुर की एक औरत पति प्रताड़ना की शिकायत लेकर पुलिस परिवार परामर्श केंद्र पहुंची काफी समझाने के बाद भी वह अपने पति के साथ जाने के लिए तैयार नहीं हुई। पत्नी का कहना है कि उसे पति के घर मार दिया जाएगा। लड़की का नाना भी लड़की का समर्थन की और कहा कि लड़की के बाप को भी लड़का पक्ष मारपीट किया और मुझे भी गाली गलौज किया। इसलिए क्या गारंटी है कि मेरी नतनी वहां सुरक्षित रहेगी? केंद्र में सलाह दिया कि आप लोग थाना अथवा न्यायालय की शरण में मामला को सुलझाए। मौके पर केंद्र के अधिकारी अधिवक्ता दिलीप कुमार दीपक, रविंद्र शाह, जीनत रहमान नारायण गुप्ता ने अहम भूमिका निभाई।



Post a Comment