पूर्णिया/सिटी हलचल न्यूज़
जिले के जलालगढ़ थाना अंतर्गत 23.65 ग्राम स्मैक के साथ तीन (03) तस्कर को गिरफ्तार किया गया हैं।बताया जाता है कि गश्ती के क्रम में जलालगढ़ थाना अंतर्गत जलालगढ़ बाजार स्थित रेलवे गुमटी के पास संदेह के आधार पर तीन व्यक्तियों को हिरासत में लेकर
तलाशी ली गई।तलाशी के क्रम में तीनों अभियुक्तों से कुल -23.65 ग्राम स्मैक(Brown Sugar) बरामद किया गया। सभी आसपास के युवाओं को स्मेक बेचने का काम करते थे।


Post a Comment