Top News

210 लीटर देशी शराब के साथ चार तस्कर गिरफ्तार



रुपौली। विकास कुमार झा


अकबरपुर ओपी क्षेत्र के सुरैती पंचायत अंतर्गत रामदीरी भिट्ठा बहियार से 210 लीटर देशी शराब के साथ चार शराब कारोबारी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है अकबरपुर ओपी पुलिस। अकबरपुर ओपी अध्यक्ष सूरज प्रसाद ने बताया गुप्त सूचना प्राप्त हुई की रामदीरी भिट्ठा बहियार में देशी शराब का कारोबार चल रहा है।


सूचना मिलते है ही टीम बनाकर छापेमारी की गई, छापेमारी के क्रम में चार लोग पुलिस को देखकर भागने लगे जिसे खेदड़ कर पकड़ा गया। साथ ही उक्त स्थान से 210 लीटर देशी शराब भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार शराब कारोबारी का नाम अमीत कुमार, पिता छविनाथ विपिन कुमार,बबलु कुमार, पिता भोगी पासवान साकिन रामदीरी भिट्ठा व रूपेश कुमार पिता बाबुल चांद टोला है।

वही ओपी अध्यक्ष सूरज प्रसाद ने बताया सभी गिरफ्तार शराब कारोबारी पर मध् निषेध की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post