Top News

सीएसपी संचालक से ₹60000 नगदी सहित मोबाइल की हुई लूट

 



कोढ़ा/ शंभु कुमार 


मंगलवार को पिस्टल की नोक पर ₹60000 नगदी सहित मोबाइल सीएसपी संचालक सह एलआईसी एजेंसी लूट कर ली गई। घटना थाना क्षेत्र के बासगाढा चौक के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 31 की बताई जा रही है lजहां बाइक चार बदमाश ने पिस्टल की नोक पर सीएसपी संचालक से 60 हजार नगदी सहित मोबाइल लूटकर फरार हो गए । दोपहर के समय में खोटा निवासी सर्वेश कुमार राय पूर्णिया से गेराबारी आए और गेराबारी से आपस डूमर आ रहे थे ।इसी बीच बांसगाढा चौक पर दो बाइक  पर चार बदमाश ने ओवरटेक कर बाइक रुकवाया और पिस्तौल दिखाकर 60 हजार नगदी व मोबाइल छीन कर फरार हो गया


। घटना के तुरंत बाद थाना पहुंचकर पिडित ने  कोढा आपबीती सुनाई। पुलिस ने तत्काल ही  पीड़ित को साथ लेकर जिस दिशा की ओर बदमाश भागे थे उसी तरफ वाहन चेकिंग अभियान चलाकर छापेमारी शुरू कर दी ।राष्ट्रीय राजमार्ग के सड़क के किनारे लगे निजी प्रतिष्ठानों एवं बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हुई है । सर्वेश कुमार राय सीएसपी संचालक के साथ बीमा कंपनी का एजेंट बताया जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post