Top News

बाढ़ सुखाड़ को लेकर डीएम ने की अधिकारियों के साथ बैठक

पूर्णियां/बालमुकुन्द यादव 

पूर्णियां : जिलाधिकारी श्री कुन्दन कुमार, (भा०प्र०से०)द्वारा लगातार बाढ़ एवं सुखाड़ की पूर्व तयारी को लेकर समीक्षा बैठक एवं क्षेत्र भ्रमण तथा स्थल निरीक्षण कर संबन्धित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निदेश दिए जा रहे है।पूर्व में दिए गए दिशा निर्देशों का अनुपालन को लेकर जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन विभाग की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित की गई।उक्त बैठक में अपर समाहर्ता, पूर्णिया,प्रभारी पदाधिकारी,आपदा प्रबंधन, सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवम् सभी अंचलाधिकारी सभागार कक्ष में मौजूद थे।बताते चले की जिलाधिकारी महोदय द्वारा पूर्व में सभी अंचल एवं अनुमंडल पदाधिकारी एवं सभी प्रखण्डों के नोडल पदाधिकारियों को संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ के मद्देनजर निर्देश दिया गया था


की सभी संबंधित अधिकारी अपने अपने क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों एवं आमजनों के साथ बैठक कर बिंदुवार बाढ़ एवं सुखाड़ के समय होने वाले परेशानियों एवं उसके निदान को लेकर बैठक करेंगे एवं प्रतिवेदन आपदा प्रभारी को प्रस्तुत करें।ताकि बाढ़ एवं सुखाड़ के समय उत्पन्न होने वाली वाली समस्याओं एवं आपदा के प्रभाव को कम किया जा सके ।समीक्षा के दौरान यह पाया गया की पूर्व में दिए हुए आदेश के आलोक में सभी संबंधित पदाधिकारियों द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों एवं आमजनों के साथ बैठक कर बिंदुवार बाढ़ एवं सुखाड़ के समय होने वाले परेशानियों एवं उसके निदान को लेकर प्रतिवेदन आपदा प्रभारी को सुपुर्द कर दिया गया है।जिसमें मुख्य रूप से नाव की आवश्यकता, बिजली की समस्या, डीजल अनुदान, गोताखोरों की प्रतिनियुक्ति इत्यादि बिंदु उभर कर आये हैं

इस पर जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा आपदा प्रभारी को अंचलवार प्राप्त प्रतिवेदन में दर्शाए गए समस्याओं को संबंधित विभाग से समन्वय कर उसका निदान ससमय करवाने का निर्देश दिया गया।साथ ही जिलाधिकारी महोदय ने अग्निकांड के पीड़ितों के भुगतान की समीक्षा की ,समीक्षा के दौरान पाया गया कि पूर्णिया जिला अन्तर्गत अग्निकांड के मामलों में शत् प्रतिशत पीड़ितों का भुगतान कर दिया गया है ।जिलाधिकारी महोदय ने अपर समाहर्ता ,आपदा प्रभारी एवं संबंधित कर्मियों के कार्यों की सराहना की।

Post a Comment

Previous Post Next Post