10 वर्षों से चली आ रही भूविवाद को मुखिया प्रतिनिधि सह जदयू प्रखंड अध्यक्ष ने सुलझाया



कोढ़ा/शंभु कुमार 


बहरखाल पंचायत के वार्ड संख्या 11 ग्रामवासी कपिलदेव महतो एवं रामाशीष महतो के बीच विगत 10 वर्षों से जमीनी विवाद चल रही थी ।जिसमें के इस जमीनी विवाद को लेकर कोई आपस में विवाद आगे नहीं बढ़ जाऐ उसको लेकर इस जमीनी विवाद को समाप्त करने हेतु


मुखिया प्रतिनिधि सह जदयू प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह कुशवाहा व अन्य पंचों के समक्ष  अंचल अमीन के द्वारा नापी करवा कर सभी को आपसी समझौता कराते हुए इस भूमि विवाद का निपटारा आपसी समझौते के आधार पर करवाया गया। वही इस आपसी समझौते में मुख्य रूप से उप मुखिया चितरंजन यादव, पूर्व उप मुखिया राजेश कुमार, ग्रामीण पंच विष्णु देव कुशवाहा, अर्जुन महतो ,सुबोध महतो व अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post