Top News

बाहर भागने से पहले अपहरण का आरोपी हुआ गिरफ्तार

चौसा/नौशाद आलम 

मधेपुरा जिला के उदाकिशुनगंज अनुमंडल अंतर्गत चौसा थाना के फुलौत ओपी अंतर्गत फुलौत पश्चिमी पंचायत वार्ड नंबर 3 के निवासी अलखा शर्मा को ओपीध्यक्ष अनिल कुमार यादव ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। मालूम हो कि भीम कुमार शर्मा पिता अलखा शर्मा ने गांव के ही एक युवती का अपहरण कर युवती के साथ गायब हैं


लड़की के परिजनों ने फुलौत ओपी में भीम कुमार भीम कुमार शर्मा तथा उनके पिता अलखा  शर्मा सहित  को लड़की गायब करने का आरोप लगाकर 115 / 23 मामला दर्ज करवाया है। वही अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है

आज सूचना मिली की उक्त कांड के आरोपी अलखा शर्मा फुलौत डाक बंगला चौक पर बस में सवार हैं वह कहीं बाहर भागने की फिराक में हैं। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अलखा शर्मा को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post