Top News

AIMIM विधायक की ओर से ईद मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन


बैसा/सिटी हलचल न्यूज़
पूर्णियाँ: विधायक अख्तरूल ईमान की ओर से प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत किसान भवन रौटा में ईद मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर विधायक अख्तरूल ईमान ने लोगों से गले मिलकर ईद की बधाई दी। साथ ही विधायक ने कार्यक्रम में मौजुद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सीमांचल क्षेत्र में गंगा-जमुनी तहजीब का माहौल कायम है। आगे भी इसे बरकरार रखना सभी का कर्तव्य है। एक दूसरे के सम्मान से होगा बेहतर समाज का निर्माण। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा स्वच्छ और ईमानदारी के साथ राजनीति की है। पहले अमौर विधानसभा क्षेत्र के नदी कटाव पीड़ित परिवारों को सरकार की ओर से मुआवजा नहीं मिलता था। परंतु अब मिल रहा है। क्षेत्र में कई तरह की समस्या है। उन समस्याओं का समाधान करने हेतु हमारी कोशिश लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि ईद दीपावली होली एक दूसरे के साथ मिलकर मनाएं 

हर दिन खुशियां होंगी।  उन्होंने कहा कि सभी ग्रामीण सड़कों के अलावा स्कूल स्वास्थ्य केंद्र के भवन निर्माण कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधायक कोटा की योजनाएं गांव में ग्रामसभा कर ही किया जा रहा है। प्रत्येक वर्ष योजनाओं की सूची जारी कर पारदर्शिता को अपनाने का काम वह करते है। कहा कि ईद मिलन का आयोजन आपसी सौहार्द और भाईचारा की अनूठी मिसाल पेश करता है। समारोह का मकसद समाज के सभी तबके व समुदाय को आपस में जोड़ना है। ऐसे आयोजन निरंतर होते रहने चाहिए। हिंदू-मुसलमान एक गुलदस्ते की तरह हैं। हमारे बीच सदियों पुराना आपसी सौहार्द की मिठास बरकरार रहनी चाहिए । हम हिंदू मुसलमान से पहले एक इंसान और हिंदुस्तानी हैं। उन्होंने कहा कि इस देश में रहने वाले सभी की संस्कृति मिलती जुलती है

विधायक ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि हम चुनावी मैदान में जात - पात की राजनीति नहीं करने आए हैं। बल्कि विकास की राजनीति करने आए हैं। मेरा सपना है कि पुरे सीमांचल को मुलभुत सुविधाओं से लैश करना। जब तक विकास के मामले में सीमांचल के लोगों के साथ सरकार इंसाफ नहीं करेगा। तब तक मेरा लड़ाई जारी रहेगा। कार्यक्रम के उपरांत विधायक ने  प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सामुदायिक भवन रौटा के चारदीवारी सह गेट निर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया। इस दौरान मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि अकील बदर, प्रमुख मो शमीम अख्तर उर्फ लालबाबू, मास्टर शाहिद आलम, मो इजहार, मकसूद, मास्टर आदिल आदि मौजुद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post