Top News

घोटाला: अमौर में बंद विद्यालय में भी 279 बच्चें खा गए मध्यान्ह भोजन

अमौर/सनोज कुमार 

पूर्णियाँ: अमौर प्रखंड क्षेत्र के हरिपुर पंचायत अंतर्गत मध्य विद्यालय हरीपुर में बुधवार को 9:40 बजे विद्यालय बंद पाया गया। जबकि नियम के अनुसार विधालय 11:30 बजे पूर्वाहन बंद करना है। ग्रामीणों का कहना है कि सभी नियमों को ताख में रखकर प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा मनमानी ढंग से विधालय चलाया जाता है। बुधवार को विद्यालय बंद होने के बाद भी विद्यालय एमडीएम में 279 बच्चे का हाजिरी बनाया गया है, जिसकी जाँच होनी चाहिए


ग्रामीणों ने बताया कि स्थानीय शिक्षक होने के नाते मनमानी ढंग से विद्यालय संचालित करता है जबकि बुधवार को विद्यालय में एक भी बच्चे उपस्थित नहीं थे और विद्यालय बंद था। उस स्थिति में किस आधार पर 279 बच्चे का हाजिरी बनाकर मध्यान भोजन खिलाने का रिपोर्ट भेजा गया है


इस संबंध में प्रभारी प्रधानाध्यापक से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि गैस सिलेंडर खत्म है, वहीं विद्यालय के शिक्षक जाति जनगणना में जुड़े हुए हैं, तो किस स्थिति में मध्यान्ह भोजन 279 बच्चे का भोजन कराया गया है, जबकि विधालय पूर्णतः बंद था, ऐसे में प्रतीत होता है कि विद्यालय प्रबंधन द्वारा फर्जी उपस्थिति बनाई गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post