Top News

3 महीने पूर्व हुई थी शादी आज आकाशीय बिजली गिरने से हो गई मृत्यु

 


चौसा/नौशाद आलम 

मधेपुरा: चौसा थाना क्षेत्र अंतर्गत फुलौत ओपी के फुलौत पूर्वी पंचायत वार्ड 7 निवासी वीरेंद्र ठाकुर के 21 वर्षीय पुत्र अमित कुमार की आकाशीय बिजली के चपेट में आने से मृत्यु हो गई। बताया जाता है कि गुरुवार को अचानक आई आंधी बारिश में मृतक अमित कुमार रोड के किनारे जनबासा पर बैठा था। वही बारिश में आकाशीय बिजली उसके बिल्कुल नजदीक गिर गया, और वह उसके चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया


जिसके बाद आनन फानन में ग्रामीण उसे स्वास्थ्य केंद्र चौसा ले गए, लेकिन डाक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। मालूम हो कि मृतक की शादी 3 महीना पहले ही हुई थी। मृत्यु की सूचना मिलने पर पत्नी एवं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हैं


घटना की सूचना मिलने के बाद फुलौत ओपी अध्यक्ष अनिल कुमार यादव शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया है। वही अंचल अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि सरकारी प्रावधान के तहत मुआवजा दिया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post