Top News

संपत्ति के लालच में अपने ही चाचा में करवाई थी बृजेश की हत्या

पूर्णियाँ/सिटी हलचल न्यूज़

पूर्णिया पुलिस ने कटिहार बरारी निवासी बृजेश हत्याकांड का सफल उद्भेदन कर लिया है। विगत 1 अप्रैल को मरंगा थाना क्षेत्र के हरदा के पास एनएच 31के किनारे युवक की चाकू से रेतकर हत्या कर शव को फेंक दिया था


एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने बताया की मृतक के चाचा के द्वारा 50 हजार का लालच देकर हत्या की योजना बनाकर हत्या करवाया था। हत्या में शामिल चार अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है चारों अपराधी ने पुलिस को बताया की हम लोगों ने

मिलकर बृजेश को पार्टी का प्रलोभन देकर एक ऑटो से पूर्णिया के पुराना हवाई अड्डा फील्ड लाया। उसके बाद चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी।और लाश को ठिकाने लगाने हेतु ऑटो से ले जाकर मरंगा हरदा के आगे एनएच31 के किनारे फेंक कर वहां से हम लोग फरार हो गए।

Post a Comment

Previous Post Next Post