Top News

मुख्य पार्षद को वीर कुंवर सिंह बस पड़ाव के दुकानदारों ने सौंपा ज्ञापन

 


किशनगंज/इमरान हाशमी

किशनगंज बिहार: मंगलवार को नगर परिषद किशनगंज के मुख्य पार्षद इंद्रदेव पासवान को वीर कुंवर सिंह बस पड़ाव के दुकानदारों ने ज्ञापन सौंप कर प्राथमिकता के आधार पर दुकान आवंटित करने की मांग की है। ज्ञात हो की वार्ड पार्षद सुशांत गोप की अगुआई में सभी दुकानदारों ने ज्ञापन सौंपा है


बता दें कि दुकानदारों द्वारा दिए गए ज्ञापन में कहा गया है की दुकानों की संख्या और आवंटित होने वाले दुकानदारों की सूची सार्वजनिक की जानी चाहिए साथ ही दुकान निर्माण की तिथि तय होनी चाहिए। दुकानदारों ने कहा की बरसात से पहले दुकान का निर्माण होना चाहिए क्योंकि हम सभी दुकानदारों के रोजी रोटी का जरिया एकमात्र दुकान ही है

और उसी के द्वारा अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करते है। मिली जानकारी अनुसार विगत कई दिनों पूर्व दुकान निर्माण हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम निर्धारित था लेकिन वार्ड पार्षद सुशांत गोप के विरोध के बाद कार्यक्रम को रोक दिया गया था। ज्ञापन सौंपने वाले दुकानदारों में मो० शमीम, मो० जमाल, जोतीन दास सहित अन्य लोग शामिल थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post