Top News

प्रेमी के चलते पति को छोड़ा अब प्रेमी भी हुआ फरार

 


बायसी/मनोज

पूर्णियाँ: कहते है न खुदा ही मिला न मिसाले सनम न इधर के रहे न उधर के बायसी थाना क्षेत्र के चोपड़ा पंचायत के चंद्रगामा की एक शादी शुदा महिला का मोबाइल दुकान संचालक से प्रेम हो गया। प्रेमी ने साथ रखने का भरोसा देकर महिला के साथ करीब एक साल तक यौन शोषण किया


वहीं महिला के पति द्वारा रंगे हाथ पकड़े जाने के बाद महिला अपने प्रेमी के पास चली गई और कसमे वादे का दुहाई देकर साथ रखने को कहा, मगर प्रेमी मोबाइल दुकानदार मो.अंजा रधोखा देकर फरार हो गया


अब महिला के पास न प्रेमी है न पति.. महिला अपने साथ हुए घटना की आपबीती बायसी पुलिस को सुनाई और लिखित आवेदन भी दिया मगर पुलिस ने भी अब अपने हाथ खड़े कर लिए। वहीं महिला अभी भी अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post