Top News

सड़क किनारे मिला 65 वर्षीय फेरीवाला का शव

पूर्णियाँ /सिटी हलचल न्यूज़ 

 रौटा थाना क्षेत्र अंतर्गत नंदनिया पंचायत के मीरपुर गांव निवासी 65 वर्षीय सेमु राम का खुन से लथपथ शव मलहारा गांव के नजदीक सड़क किनारे मिला। इस संबंध में पीड़ित परिवारों ने बताया कि मृतक सेमु राम पिछले कई वर्षों से साइकिल पर सवार होकर  हाट - बाजार एंव गांव - गांव में घुम - घुम कर  बिस्कुट बेचने का काम करता था। बीते मंगलवार को भी वह अपने साइकिल पर बिस्कुट लादकर घर से बिस्कुट बेचने के लिए निकला था। परंतु काफी रात होने के बावजूद भी जब वह घर वापस नहीं लौटा। तो उनका खोजबीन शुरू किया गया। खोजबीन के दौरान लगभग 9 बजे रात्रि पता चला कि उनका शव मलहारा गांव के नजदीक सड़क किनारे पड़ा हुआ है। इसकी जानकारी मिलते ही हम लोग फौरन घटना स्थल पर पहुंचे


तो वहां पर देखा कि खुन से लथपथ उनका शव सड़क किनारे पड़ा हुआ है। परिजनों ने बताया कि उनका किसी से कोई दुश्मनी नहीं था। बिस्कुट बेचकर ही वह अपने परिवार का भरण - पोषण करता था। वहीं इस तरह की घटना पर क्षेत्र में कई तरह की चर्चा होने लगी है। कोई कहता है कि है कि वह साइकिल पर सवार होकर अपना घर आ रहा था। इसी दौरान हो सकता है कि पीछे से कोई बड़ा वाहन चालक उन्हें ठोकर मार दिया होगा। या फिर वह स्वयं अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गया होगा। जिसके कारण उनका माथा फट गया। और उससे उनका खुन बहने लगा होगा। जिसके कारण उनकी मृत्यु हो गई होगी। वहीं कोई कहता है कि उसकी हत्या हुई है।  वहीं दूसरी ओर घटना की सुचना रौटा पुलिस को मिलते ही रौटा थाना अध्यक्ष ज्ञान रंजन सहित पुलिस बल मौके

पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने हेतु पुर्णियां सदर अस्पताल भेजा गया। वहीं कुछ देर बाद बायसी डीएसपी आदित्य कुमार भी मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। रौटा थाना अध्यक्ष ज्ञान रंजन ने बताया कि मामले का छानबीन शुरू कर दिया गया है। शीघ्र ही मामले का सफल उदभेदन कर लिया जाएगा। बहरहाल अब देखना है कि यह हत्या का मामला है या फिर सड़क दुर्घटना का मामला । यह तो स्पष्ट पुलिस की अनुसंधान में ही हो पाएगा। वहीं इस घटना पर नंदनिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अबु अमामा उर्फ बाबा ने शोक व्यक्त किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post