रुपौली।विकास कुमार झा
रूपौली थानाक्षेत्र के रंगरा बासा पांचू टोल में अचानक खाना बनाने के दौरान एक घर मे आग लग गई ।आग के उठते तेज लपटों को देख ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर पहुँच आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग की लपटों के आगे ग्रामीणों का प्रयास बौना साबित हो गया ।देखते ही देखते आग अपना रौद्ररूप धारण कर लिया । इस बीच ग्रामीणों की सूचना पर रूपौली और टीकापट्टी थाने में तैनात अग्निशमन दस्ता पहुँचा लेकिन आग की तेज लपटों के आगे रूपौली और टीकापट्टी थाना से दो छोटे मिस्ड यूनिट लेकर पहुँचे अग्निशमन दस्ता पंगु साबित हो गया।
बाद में धमदाहा अनुमंडल मुख्यालय से बड़े मिस्ड यूनिट लेकर पहुँचे अग्निशमन दस्ता ने घंटो मसक्कत कर किसी तरह आग पर काबू पाया ।लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी ।इस बीच आग से पांचू टोला के 34 परिवार के घर जल कर राख हो गया ।पीड़ित परिवारों ने रोते बिलखते बताया कि अचानक घर मे आग लगने से घर से कुछ भी बाहर नही निकाल सका।जिस कारण अनाज सहित लाखो का समान जल कर राख हो गया ।कुछ पीड़ित परिवारों ने बताया कि मकई बेच कर रखे नगदी भी आग की भेंट चढ़ गया ।मौके पर ही रूपौली सी ओ राजेश कुमार अपने साथ अंचल कर्मी को लेकर पहुँच सभी पीड़ित परिवारों की सूची तैयार करने में जुट गए है ।फिलवक्त नगदी किस परिवार का कितना जला है ।उसकी जानकारी नही मिल सकी है ।लक्ष्मीपुर छर्रापट्टी पंचायत के मुखिया पति पप्पू मंडल घटनास्थल पर पहुँच पीड़ित परिवारों के जले समान और नगदी की जानकारी लेकर सरकार के तरफ से मिलने वाले फौरी राहत की प्रक्रिया में जुट गए है ।
(1)नन्ही देवी ,(2)शांति देवी (3)सालो देवी (4)पारो देवी ,(5)बेचन शर्मा ,(6) प्रियंका देवी (7) शांति देवी (8) बन्ना शर्मा (9)गीता देवी (10) पप्पू शर्मा (11) फूलों देवी (12)बीरबल शर्मा ( 13) राजकुमार शर्मा (14) हिरा देवी (15) रिंकी देवी (16) टुनटुन शर्मा (17) सिकंदर शर्मा (18) बुच्ची शर्मा
(19) संतोष शर्मा (20) काजो शर्मा (21) हेमंत शर्मा (22 ) पृथ्वी शर्मा (23) सुशील शर्मा (24) राजकुमारी देवी (25) संतोष कुमार शर्मा (26) साबो देवी (27)स्वीटी देवी (28) इंगलिश शर्मा (29) अबधेश शर्मा (30) रेशम देवी (31) रेखा देवी (32) मनोहर शर्मा (33) बेचन शर्मा (34) उर्मिला देवी



Post a Comment