Top News

अनियंत्रित पिकअप ने 55 वर्षीय साइकिल सवार को कुचला ,मौके पर हुई मौत



रुपौली ।विकास कुमार झा

रूपौली थाना क्षेत्र के रूपौली -मोहनपुर मुख्य सड़क पर डोभा पेट्रोल पम्प के समीप एक अनियंत्रित पिकअप चालक  ने 55 वर्षीय साइकिल सवार को रौंदते हुए निकल गया ।घटनास्थल पर ही साइकिल सवार की मौत हो गई ।स्थानीय लोगो ने घटना की सूचना रूपौली पुलिस को दिया ।सूचना मिलते ही रूपौली पुलिस ने घटना की जानकारी मोहनपुर ओपी पुलिस को दिया ।मोहनपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भाग रहे पिकअप चालक को गाड़ी सहित पकड़ कर थाने ले गई ।मोहनपुर ओपी अध्यक्ष जीवेश कुमार ठाकुर ने कहा कि पिकअप चालक ने अपनी गलती कबूल किया है ।


देखते ही देखते आसपास के ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर उमड़ गई ।ग्रामीणों ने घटनास्थल पर सड़क दुर्घटना में मारे गए कि पहचान डोभा महर्षि नगर के 55 वर्षीय जयकांत मंडल के रूप में किया।ग्रामीणों की सूचना पर मृतक जयकांत मंडल के परिजन घटनास्थल पर पहुँच शव का शिनाख्त किया ।मृतक की पत्नी ननकी देवी ने बताया कि जयकांत मंडल सुबह ही घर से अपने ससुराल मैनी किसी काम से गया था।वापस लौटने के दौरान रूपौली में घर के लिए आलू प्याज भी खरीदा ।घर से महज कुछ ही दूरी पर सड़क दुर्घटना में जयकांत मंडल की मौत हो गई ।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुर्घटना इतना जबरदस्त था कि मृतक के सिर के मांस के लोथरे साइकिल पर रखे आलू -प्याज के साथ सड़क पर बिखर गया ।पिकअप चालक देखते ही देखते लोगो की नजरों से ओझल हो गया ।लेकिन ग्रामीणों के साथ ही पुलिस की तत्परता के कारण पिकअप पुलिस पकड़ में आगया । जयकांत मंडल की मौत की खबर सुनते ही उसकी दोनों बेटियां रोती बिलखती घटनास्थल पर पहुँची ।बस उसके मुंह से एक ही चीख निकल रही थी बाबू आबे हमरा सबके के देखतै ।परिजनों ने बताया कि जयकांत मंडल को सिर्फ दो बेटी ही है ।दोनों की शादी हो चुकी है ।

मामले के बावत रूपौली थानाध्यक्ष महादेव कामत ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमेटम के लिए पूर्णिया भेज दिया गया है ।अग्रेतर कार्रवाई की जारही है ।

Post a Comment

Previous Post Next Post