कोढ़ा/शंभु कुमार
कोढा प्रखंड अंतर्गत उत्तरी सिमरिया पंचायत के वार्ड नंबर 11 आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 158 में बच्चों में होने वाली 12 तरह की बीमारियों से निजात के लिए टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें की एएनएम आरती , मिताली दास , ने जानकारी देते हुए बताएं कि गर्भवती महिलाओं को समय के अंतराल पर टीटी के टीके के ससमय लगाना अनिवार्य होता है। शिशु के जन्म के समय बीसीजी हेपेटाइटिस बी,डीपीटी साथ पोलियो की प्रथम खुराक देना आवश्यक होता है।
साथ ही एएनएम के द्वारा गर्भवती महिलाओं को यह बताया जा रहा था कि प्रसव तैयारी के लिए वाहन चालक का फोन नंबर, आवश्यक कपड़े आवश्यक दवाइयां, एक झोले में परिवार के अन्य व्यक्ति के साथ हमेशा तैयार रहें ताकि ससमय रहते सफल प्रसव कराया जा सके ।वही इस चिकित्सा शिविर में गर्भवती महिलाओं का प्रसव जांच वजन की माप, बीपी की जांच ,एवं आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया जा रहा था।
आशा कर्मी बेबी देबी के द्वारा गृह भ्रमण कर टीकाकरण के लिए लाभुकों को जागरूक कर टीकाकरण स्थल पर जाकर जाकर लेने को लेकर प्रेरित की जा रही थी।वह इस शिविर में कई बच्चों व गर्भवती महिलाओं का सफल टीकाकरण किया गया।



Post a Comment