चौसा/नौशाद आलम
मधेपुरा: जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में शुक्रवार को चौसा प्रखंड बीडीओ ब्रजेश कुमार दीपक व सीओ राकेश कुमार सिंह द्वारा प्रखंड क्षेत्र के प्रत्येक पंचायत में संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं का निरीक्षण किया गया। बीडीओ द्वारा चौसा पूर्वी पंचायत अंतर्गत डबरू टोला वार्ड नंबर 5 स्थित कचरा प्रसंस्करण इकाई भवन (डब्ल्यू पी यू) निरीक्षण किया। इस दौरान बीडीओ ने मनरेगा से मिट्टी भराई कार्य सहित अन्य कमी को दुर करने का निर्देश मुखिया को दिया और हेमकुंज टोला स्थित पीसीसी ढलाई कार्य का गुणवत्तापूर्ण कार्य का जांच किया। बीडीओ द्वारा अन्य पंचायत के प्रधानमंत्री आवास योजना समेत अन्य योजनाओं की जांच की गई। वहीं सीओ राकेश कुमार सिंह द्वारा द्वारा मनरेगा, नल जल संबंधी योजनाओं की भी जांच की गई।
मौके पर स्वच्छता पर्यवेक्षक संजय कुमार, मुखिया प्रतिनिधि मदन कुमार मंडल,अनिल कुमार यादव, वार्ड सदस्य छतीश कुमार,अरविंद मंडल,खुशीलाल सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


Post a Comment