जोगबनी/अजय प्रसाद
अररिया: गुप्त सूचना के आधार पर 56 वी वाहिनी एसएसबी के जवानों ने एक पिस्टल, चार जिंदा कारतूस, 100 ग्राम गांजा, एक बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।
मिली जानकारी अनुसार एसएसबी जवान गस्त के दरम्यान नेपाल क्षेत्र से भारतीय क्षेत्र मे प्रवेश कर रहा एक युवक को अपतिजनक समान के साथ धर दबोचा। इस आशय की जानकारी देते हुए एसएसबी फुलकहा बीओपी के इंस्पेक्टर हरवंश लाल ने बताया की गस्त के दरम्यान पिलर संख्या 187/01 के समीप हमे गुप्त सूचना मिली की एक युवक गैर कानूनी समान ले कर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर रहा है



Post a Comment