पूर्णिया/सिटिहलचल न्यूज़
जिला भाजपा के भीष्म पितामह रामानंद प्रसाद के नाम पर एक सामुदायिक भवन का निर्माण जल्द विधायक निधि से किया जाएगा। यह बातें पूर्णिया विधायक विजय खेमका स्वर्गीय रामानंद प्रसाद की पांचवी पुण्यतिथि के अवसर पर उनके निवास स्थान पर आयोजित पुण्यतिथि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा जनसंघ एवं भाजपा में उनके योगदान को कभी भी नकारा नहीं जा सकता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वर्गीय रामानंद प्रसाद के राजनीतिक शिष्य अधिवक्ता दिलीप कुमार दीपक ने किया। वही मंच का संचालन अधिवक्ता गौतम वर्मा ने किया।
समाजसेवी विजय श्रीवास्तव ने कहा कि यह दुर्भाग्य है की भाजपा के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले रामानंद प्रसाद की जन्म तिथि एवं पुण्यतिथि भाजपा संगठन के द्वारा आयोजित नहीं की जाती है।
किसान नेता अनिरुद्ध प्रसाद मेहता ने कहा श्री रामानंद प्रसाद की प्रेरणा से किसान और मजदूर के क्षेत्र में कार्य करने के लिए अग्रसर हुए। वे हमारे गुरु थे तथा समय-समय पर मुझे आगे
बढ़कर कार्य करने के लिए लिए हमेशा प्रेरित किया करते थे।
भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल रंजन वर्मा ने कहा रामानंद प्रसाद दिलीप कुमार एवं जनक लाल यादव हमारे मार्गदर्शक रहे हैं। उन्होंने रामानंद जी से संबंधित कुछ संस्करण भी सुनाएं।
भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रामनारायण मेहता ने कहा वे हमारे भी गुरु थे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बाद जनसंघ और भाजपा में उनका मार्गदर्शन हमेशा मिलता रहा।
अध्यक्षीय भाषण में अधिवक्ता दिलीप कुमार दीपक ने कहा उनके तीन राजनीतिक गुरु थे जिसमें रामानंद प्रसाद सुधीर प्रसाद चौधरी एवं हीरानंद जिठानी। इन्हीं तीनों की बदौलत आज मेरी पहचान है। उन्होंने कहा भाजपा के राष्ट्रीय नेता नानाजी देशमुख एवं कैलाशपति मिश्रा के आग्रह पर उन्होंने केंद्रीय सरकार की नौकरी पोस्ट मास्टर का पद का परित्याग कर राष्ट्र की सेवा में अपने आप को समर्पित कर दिया था उन्होंने पार्टी के पीछे पहले अपना फसल बिक्री किया फिर धीरे-धीरे आपकी सारी जमीन बिक्री कर जनसंघ एवं भाजपा को मजबूत बनाने में झोंक दिए। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री मनोज राय ने धन्यवाद ज्ञापन किया रामानंद प्रसाद के पुत्र ने आगत अतिथियों का स्वागत किया।



Post a Comment