Top News

भारत मुक्ति मोर्चा ने बुद्ध की 2585 की जयंती मनाई

पूर्णियां/बालमुकुन्द यादव 

पूर्णिया - शुक्रवार को भारत मुक्ति मोर्चा पूर्णिया के तत्वावधान में तथागत बुद्ध की 2585वी जयंती गांधी नगर स्थित बहुजन कार्यालय में मनायी गई। जिसकी अध्यक्षता भारत मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव ने की। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र के वर्तमान सांसद माननीय संतोष कुशवाहा जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। विशिष्ट अतिथि के नाते वरीय समाजवादी नेता समाजसेवी जवाहर प्रसाद यादव, किसान नेता अनिरुद्ध मेहता, प्रोफेसर जनार्दन यादव, पूर्णिया राजद जिलाध्यक्ष मिथिलेश कुमार दास, पूर्णिया जदयू जिलाध्यक्ष राकेश कुमार ,इंजीनियर सुरेश प्रसाद शर्मा, अंबेडकर सेवा सदन के संस्थापक शंभू प्रसाद दास ,राष्ट्रीय पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बम भोला सहनी मौजूद थे। सर्वप्रथम तथागत बुद्ध की प्रतिमा पर माननीय सांसद द्वारा माल्यार्पण किया गया


तत्पश्चात सभी उपस्थित लोगों के द्वारा पुष्पांजलि कार्य संपन्न किया गया। इस कार्यक्रम के आयोजक एवं मुख्य वक्ता राजद के वरिष्ठ नेता सह बहुजन क्रांति मोर्चा के प्रमंडलीय प्रभारी प्रो आलोक कुमार ने कहा कि तथागत गौतम बुद्ध को लाइट ऑफ एशिया कहा जाता है। अप्प दीपो: भव: मतलब स्वयं प्रकाशवान बनो यह बुद्ध का प्रसिद्ध संदेश है, तथागत ने बहुजन हिताय बहुजन सुखाय का सिद्धांत भारत के लोगों को दिया। श्री कुमार ने कहा कि भारत बौद्ध काल में ही विश्व गुरु कहलाने का गौरव प्राप्त किया था। आज संपूर्ण भारत को बुद्धमय होने की आवश्यकता है ।प्राचीन काल में यह देश बौद्ध राष्ट्र था। हमारा संविधान भी बौद्ध विचारधारा पर ही आधारित है ।माननीय सांसद संतोष कुशवाहा ने कहा कि बिहार सरकार बौद्ध स्थलों को संरक्षित करते हुए विश्व स्तरीय पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने का कार्य कर रही है । अनेक बौद्ध सर्किट का निर्माण कार्य इस बिहार सरकार के द्वारा हुआ है

हमें बुद्ध के विचार को गांव-गांव में पहुंचाने का प्रयास करते रहना चाहिए। इस मौके पर समाजसेवी दीप नारायण यादव, इंजीनियर रघुनंदन कामती,अशोक कुमार यादव, अविनाश सिंह, बनमनखी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सोना पासवान, राजेंद्र अंबेडकर ,चंद्रभूषण चांद बामसेफ जिला सचिव विनोद ऋषि, मुन्ना टूड्डू,गोपाल ठाकुर, समाज सेविका पूनम देवी, राजद महिला जिलाध्यक्षा सुशीला भारती ,नूतन कुमारी, राज कुमारी देवी, अर्जक नेता आशोक कुमार मंडल ,रामचंद्र रविदास, मूलनिवासी जिला अध्यक्ष प्रदीप पासवान, योगेंद्र राम, जय जय राम यादव ,छोटेलाल साह, सुरेश प्रसाद यादव, अधिवक्ता अरुण पासवान ,नीलेश यादव, रिंकू यादव, छात्र राजद के प्रमंडलीय प्रभारी अंकित यादव , मनीष कुमार,अमित यादव, सहित अनेक गणमान्य बुद्धिजीवियों की मौजूदगी रहीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post