Top News

अपराधियों के द्वारा जदयू नेता की गोली मारकर हत्या, घटनास्थल पर पुलिस कर रही हैं छानबीन

 


कटिहार/सिटी हलचल 


बरारी - थाना क्षेत्र से महज डेढ़ किलोमीटर कृषि फार्म के पास जदयू के पूर्व जिला महासचिव सह जदयू वरिष्ट नेता कैलाश महतो की हत्या अपराधियों ने बेरहमी से कर दी।बताया जाता है कि करीब सात बजे के करीब दो अपराधी मोटरसाइकिल से अचानक कृषि फार्म चौक के पास रुके और जेडीयू नेता के ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई।बताया जाता है की जदयू नेता के ऊपर कई राऊंड गोलियां चलाई गई है।


जिसमे दो से तीन गोली उनको लगी एक गोली बीच गले में लगी।मौके पर स्थानीय लोगों ने तुरंत ही जदयू नेता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरारी लाया जहां की इलाज के दौरान ही जदयू नेता की मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते बरारी थाना प्रभारी मनीष कुमार रजक दल बल के साथ अस्पताल पहुंचे।वहीं मौके पर एसडीपीओ ओम प्रकाश, कोढ़ा इंस्पेक्टर अनमोल कुमार यादव घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है।वहीं प्रखंड क्षेत्र से सैकड़ों लोगों की भीड़ अस्पताल में जुट गई।जदयू के प्रखंड अध्यक्ष मनोज सिंह कुशवाहा,प्रमुख प्रतिनिधि मोहमद  इलियास, जिला परिषद सदस्य गुणसागर पासवान,मुखिया प्रतिनिधि मशकुर आलम आदि लोगों ने बताया की अपनी जान माल की सुरक्षा को लेकर हाल में ही पुलिस अधीक्षक सहित उच्च स्तरीय पदाधिकारी को आवेदन सौंपा था।

वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस छानबीन में जुट गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post